गोपालगंज, नवम्बर 5 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर में गुरुवार को छठ पूजा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार वर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को नारंगी गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व की महत्ता पर अपने विचार रखे। वहीं, बच्चों ने छठी मैया, सूर्यदेव और सूप-डाला की आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोलियों के माध्यम से लोक आस्था, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाल विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता एवं छठ महोत्स...