Gopalganj News: प्यारेपुर विद्यालय में छात्र से मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, जुलाई 30 -- Gopalganj News: थावे। एक संवाददाता प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्यारेपुर में एक छात्र के साथ मारपीट किए जाने के मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकपूर ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, सोमवार को अपराह्न करीब 3:15 बजे विद्यालय परिसर में छात्र खेल रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने गांव के ही चंदेश्वरनाथ चौबे को चिढ़ाते हुए कुछ कह दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर चंदेश्वरनाथ चौबे विद्यालय के एक कक्ष में घुस गए और वायरिंग पाइप से कक्षा आठ के छात्र आसिफ अली की पिटाई कर दी। मामले में प्रधानाध्यापक ने चंदेश्वरनाथ चौबे को आरोपित बनाया है। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.