गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचदेवरी प्रखंड सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, देखभाल और प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

प्रशिक्षण की गतिविधियां आंगनबाड़ी कें...