Gopalganj News: पूर्व विधायक देवदत्त प्रसाद यादव की पुण्यतिथि आज
गोपालगंज, सितम्बर 8 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के बांसघाट मसूरिया गांव निवासी व जयप्रकाश आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक स्व. देवदत्त प्रसाद यादव की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिघवा दुबौली ब्लॉक रोड स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। पुण्यतिथि समारोह को लेकर उनके समर्थकों एवं राजद कार्यकर्ताओं में तैयारी पूरी कर ली है। उनके पुत्र सह पूर्व विधायक प्रेम शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में स्थानीय सहित जिले के वरीय नेता, जनप्रतिनिधि एवं राजद कार्यकर्ता शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.