गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: पुल के नीचे से 35 बोतल शराब बरामद उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही पुल के नीचे से पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति द्वारा फेके गए झोले से 35 बोतल देसी शराब बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। परंतु आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में स्थानीय चौकीदार के पहचान के आधार पर उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के सुरेंद्र पासी के विरुद्ध प्राथमिकी कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...