गोपालगंज, नवम्बर 10 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के इमिलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर जानलेवा हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया। जख्मी राजेश साह ने मामले में उसी गांव के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि राजेश साह अपने दरवाजे पर बैठे थ। तभी आरोपित लाठी-डंडे, हॉकी, लोहे की रॉड और तलवार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे और बहू के साथ भी मारपीट की गई। आभूषण छीनने और पांच लाख रूपए रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...