गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News:   गोपालगंज। सावन में झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए किसानों को अगस्त में मानसून दगा दे रहा है। पुरवा हवा के जोर के कारण बारिश का सिलसिला थम-सा गया है। अगस्त में अब तक जिले में महज 46 मिमी बारिश हुई है, जबकि पूरे महीने का सामान्य वर्षापात 310.30 मिमी है। इस लिहाज से अब तक बारिश सामान्य से करीब 49 फीसदी कम है। पिछले साल नौ अगस्त तक जिले में करीब 114 मिमी बारिश हुई थी। इस बार कम बारिश से खासकर ऊंचे खेतों में खरपतवार तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे किसानों पर सोहनी का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।

वर्षा की स्थिति   जुलाई में कुछ दिनों तक हुई झमाझम बारिश से किसानों को राहत मिली थी। पंपसेट से सिंचाई और बारिश का सहारा लेकर जिले में धान की करीब 97 फीसदी रोपनी पूरी कर ली गई है। कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में 89,206 हेक्टेय...