Gopalganj News: पिता की डांट से नाराज युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
गोपालगंज, जुलाई 31 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के भैंसही गांव में गुरुवार की देर रात पिता की फटकार से नाराज एक युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने से युवक की तबियत बिगड़ने लगी तो परिवार के सदस्य उसे लेकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में युवक का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार की देर रात हरेराम भर ने अपने 20 वर्षीय बेटे कंचन कुमार को किसी बात को लेकर डांट-फटकार लगा दिए। इससे नाराज होकर युवक ने सल्फास का सेवन कर लिया। कुछ देर के बाद युवक की तबियत बिगड़ने लगी तो परिवार के सदस्यों की नजर उसपर पड़ी। इसके बाद परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि सल्फास का सेवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.