गोपालगंज, सितम्बर 4 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय थाने के बथना कुट्टी गांव में गुरुवार को पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला इसी गांव की रोशन तारा खातून बताई गई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाने के बलथरी चेकपोस्ट के समीप एनएच-27 पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक जख्मी हो गया। वह गोपालपुर थाने के बरनैया गांव निवासी मोनू राय बताया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के...