गोपालगंज, जुलाई 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में पिछले पांच दिनों से बारिश नहीं होने के कारण एक बार फिर उमस और तीखी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से लेकर देर रात तक गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। घरों से लेकर बाजारों तक लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम दिखी, जबकि शाम तक भी उमस से राहत नहीं मिली। लगातार तेज धूप के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है और लोग पंखे व एसी के सहारे गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।                      मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी और उमस के कारण लोगों को करीब 47 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हुआ। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना में बूंदाबांदी, नालंदा-गया और शेखपुरा में हल्की बारिश के आसार;...