गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुचेया मठिया गांव में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से ऊषा देवी की पलानी जलकर राख हो गई। रात में पलानी से धुआं निकलता देख परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पलानी में रखा सामान जल चुका था। पीड़िता के अनुसार आग में कुर्सी, बेंच, बिछावन, बर्तन और जलावन समेत करीब 25 हजार रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ऊषा देवी ने सिधवलिया थाने में आवेदन देकर जांच और मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...