गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: थावे। थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर नहर पुल से शुक्रवार दोपहर एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। घटना के समय पुल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल नहर में छलांग लगाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की गंभीरता गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल, गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। नहर पुल में छलांग लगाने वाली युवती थावे थाने के ही हरदिया गांव के मो. हाशिम की 18 वर्षीय बेटी खुशी खातून बताई गई है। उसकी बहन ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों से नाराज थी।

प्रत्यक्षदर्शियों की भूमिका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अचानक पुल की रेलिंग पार कर नहर में कूद गई। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए ...