Gopalganj News: परिजनों को मिली चार-चार लाख की अनुग्रह राशि
गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: सिधवलिया। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के बरहीमा गांव निवासी चचेरे भाई-बहन की करस घाट स्थित पोखरे में डूबने से हुई मौत के मामले में मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध करा दी गई है। दोनों मृतकों के स्वजनों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से चार-चार लाख रुपए भेजे गए हैं।बताया गया कि गत 23 मई को पोखरे में डूबने से सलोनी कुमारी और श्रीयंशु कुमार की मौत हो गई थी। श्रीयंशु कुमार हरेंद्र महतो के पुत्र थे। घटना के बाद प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के स्वजनों के खाते में चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.