गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के पहाड़पुर दयाल गांव में पिछले करीब 15 दिनों से नल-जल योजना ठप पड़ी है। बिजली कनेक्शन का रिचार्ज नहीं होने के कारण पानी की आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूर-दराज स्थित चापाकलों और निजी जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द बिजली कनेक्शन का रिचार्ज कराने और नल-जल योजना को चालू कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...