गोपालगंज, अगस्त 12 -- Gopalganj News: Gopalganj News (रिपोर्ट : निराला ओझा) पंचदेवरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पंचदेवरी प्रखंड मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह सात बजे शुरू हुई यात्रा में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, पंचायत स्तरीय कर्मी, बीएलओ, जनगणना कर्मी, शिक्षक एवं अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई साईकिल तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा की यात्रा विवरण तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर चक्रपान होते हुए पंचदेवरी उच्च विद्यालय पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस पंचदेवरी उच्च विद्यालय से प्रखंड मुख्यालय लौटी। पूरे रास...