गोपालगंज, अगस्त 24 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) डीएम समीर सौरभ ने सोमवार को पंचदेवरी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे डीएम को देखकर कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में संचिकाओं और अभिलेखों के संधारण, कर्मपुस्तिका, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की बारीकी से जांच की।

कार्यालय के अभिलेखों की स्थिति निरीक्षण के दौरान संचिकाओं के अव्यवस्थित संधारण और नंबरिंग में कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी संचिकाओं और अभिलेखों का नियमानुसार व्यवस्थित तरीके से संधारण करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों...