गोपालगंज, जुलाई 11 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड की नई अंचल पदाधिकारी के रूप में उमा कुमारी ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने स्थानांतरित अंचल पदाधिकारी तरुण कुमार रंजन के स्थान पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक की उपस्थिति में योगदान किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नई अंचल पदाधिकारी का पुष्प का पौधा भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के बीच प्रखंड के विकास कार्यों एवं राजस्व प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कई कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News बसंतपुर अंचल में नए सीओ ने योगदान दिया सभी ने नई अंचल पदाधिकारी का स्...