गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पंचदेवरी प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। विद्यालय बंद रहने के बावजूद शिक्षक और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। करीब एक से दो घंटे तक स्कूलों में चहल-पहल बनी रही। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन और विचारों को याद किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्रीजी के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से परिचित कराया। बच्चों को आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गू...