गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- नौ माह पुराने मारपीट मामले में गिरफ्तारी Gopalganj News: नौ माह पुराने मारपीट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी चार आरोपितों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में नौ माह पूर्व हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दहीभाता गांव निवासी सनी दयेल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, दहीभाता गांव में नौ माह पूर्व दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दहीभाता तकिया टोला निवासी रोजदिन मियां के आवेदन पर सनीदेयल यादव समेत 11 लोगों को आर...