Gopalganj News: नेहरुआ कला स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
गोपालगंज, नवम्बर 4 -- दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) पंचदेवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरुआ कला में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की 17 टोलियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे गुलाल और फूलों से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टोलियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग सात के छात्रों की टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टोली में शामिल सुशांत, सत्यम, अभिषेक, शिवम और शुभम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, वर्ग आठ की छात्राओं की 17 नंबर टोली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसमें शामिल आंचल, नंदिनी, निभा और सोनम को पुरस्कृत किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.