गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नेपाल की ओर से गंडक नदी में बहकर पहुंची बड़ी-बड़ी मछलियों के खाने से विभिन्न प्रकार के बीमारी फैलने की संभावना है। इन मछलियों के खाने पर रोक लगाते हुए डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने एडवाजरी जारी की है। यह भी पढ़ें- नेपाल से बाढ़ में आई मछलियां खाने से बीमार पड़ सकते हैं, बिहार सरकार ने जारी कर दी एडवाइजरीस्वास्थ्य खतरे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नेपाल से बाढ़ के पानी में जिले की सीमा में कुछ अज्ञात एवं असामान्य प्रकार की मछलियों के पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी मछलियों के सेवन से कुछ लोग बीमार भी पड़ चुके हैं। बाढ़ में बहुत सारे तालाबों, झीलों एवं जलाशयों से मछलियां निकलकर पानी के साथ दूर-दूर तक फैल जाती है, जो गंदी नालियों, मृत जानवरों, लाशों आदि के लगातार संपर्क में रह...