गोपालगंज, अक्टूबर 22 -- Gopalganj News: निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराएं सारण शिक्षक निर्वाचन : डीएम गोपालगंज। कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को सारण शिक्षक निर्वाचन के तहत मतदान दलों की विस्तृत संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गयी। जिसमें डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीर सौरभ व एसपी विनय तिवारी ने प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल दंडाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों , माइक्रो आब्जर्वर और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निर्वाचन संबंधी दायित्वों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी ...