गोपालगंज, सितम्बर 28 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । बाल्मीकि नगर बराज से रविवार को करीब पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज होने के बाद गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। सोमवार को नदी का पानी धीरे-धीरे निचले इलाकों में फैलने लगा। इसके साथ ही तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- नेपाल के ग्लेशियर वाली बाढ़ से तिगुना पानी आ रहा बिहार, चंपारण समेत कई जिलों में हाहाकार; घर से निकल भटक रहे लोगकटाव की स्थिति प्रखंड के निमुईया पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय निमुईया में कटाव की सूचना मिलने के बाद सोमवार को विधायक मंजीत कुमार सिंह, बीडीओ वैभव शुक्ला, सीओ शमा प्रवीण तथा राजस्व पदाधिकारी गोपाल गिरधर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर व आसपास के इलाके का निरीक्षण कर नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव की स्थिति क...