गोपालगंज, जुलाई 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव शुक्रवार को नाले का पानी बहाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के दंपती सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी को उपचार के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कतालपुर गांव निवासी मुन्ना यादव के घर का पानी बह रहा था। इस दौरान पड़ोस के लोग नाला को जबरन बंद कर दिए। वहीं नाला बंद होने से नाराज मुन्ना यादव व उनकी पत्नी बि...