गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर गंदगी न फैले, इसके लिए नगर परिषद ने सफाई की विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडालों के आसपास सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कचरे की सफाई और उठाव पर जोर रहेगा। नप के ईओ अजय कुमार ने बताया कि नवरात्र में पूजा पंडालों के आसपास, प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को साफ रखने पर विशेष नजर होगी। पर्व के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से कचरा जमा होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की तैयारी की गई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फाइल दो स्वच्छता बनाए रखना नगर परिषद के साथ पूजा समितियों की भी जिम्मेदारी होगी। स्थानीय लोगों से भी कचर...