गोपालगंज, जुलाई 3 -- Gopalganj News:   गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानसून के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने कच्ची खाड़ की सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

सफाई अभियान की शुरुआत शुक्रवार को एनएच-27 से अधिवक्ता नगर, जंगलिया, राजेंद्र नगर और दरगाह होते हुए नदी तक जाने वाली कच्ची खाड़ की सफाई युद्धस्तर पर प्रारंभ कराई गई। नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और जल निकासी की समस्या को देखते हुए अभियान में तेजी लाई गई है, ताकि बरसात के दिनों में शहरवासियों को जलजमाव से राहत मिल सके।

फिर छाड़ी नदी की सफाई उन्होंने बताया कि कच्ची खाड़ की सफाई पूरी होने के बाद छाड़ी नदी की भी सफाई शुरू कराई जाएगी। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी नालों की क्रमबद्ध तरीके स...