गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने हरपुर गांव में बुधवार को छापेमारी कर धान की खेत में छुपाकर खी गई करीब 180 पीस देसी शराब बरामद कर लिया। बरामद शराब किसने छुपाकर रखी थी। इसके बारे में नगर थाने की पुलिस छानबीन कर रही है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि हरपुर गांव में शराब तस्करी के लिए धान की खेत में काफी मात्रा में शराब छुपाकर रखी गई है। इसके बाद उन्होंने नगर थाने की पुलिस को मौके पर छापेमारी करने के लिए भेजा। पुलिस की टीम छापेमारी करने के दौरान धान की खेत की तलाशी ली तो वहां छुपाकर रखी गई 180 पीस देसी शराब मिली। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस शराब तस्कर के बारे में पता लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर ...