Gopalganj News: धर्मपरसा में कॉलेज भवन की मांग को लेकर आज धरना
गोपालगंज, अक्टूबर 5 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । राजकीय महाविद्यालय का स्थायी भवन धर्मपरसा में ही बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि धर्मपरसा में सरकारी भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद महाविद्यालय का भवन प्रखंड मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गौसिया में बनाने की योजना है। समिति का कहना है कि गौसिया में महाविद्यालय भवन बनने से धर्मपरसा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खासकर बाढ़ के समय आवागमन प्रभावित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने उपलब्ध सरकारी भूमि पर ही राजकीय महाविद्यालय का स्थायी भवन निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.