Gopalganj News: दो सौ किसानों को दिया जाएगा मुफ्त डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण
गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इस बार 200 किसानों को डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की प्रक्रिया गव्य विकास निदेशालय से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इच्छुक किसानों से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। चयनित किसानों को मुजफ्फरपुर और पटना स्थित प्रशिक्षण केंद्रों पर आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा। किसानों के रहने, खाने और आने-जाने की व्यवस्था भी गव्य विकास विभाग की ओर से की जाएगी। आवेदन के लिए इच्छुक किसानों को पहले गव्य विकास निदेशालय, बिहार के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद गव्य प्रशिक्षण योजना के तहत ऑनला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.