गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- Gopalganj News: उचकागांव, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बाइक सवार तस्करों से 15 बोतल शराब बरामद की। इसके बाद मौके से तीन बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव निवासी अरमान हुसैन, रघुआ गांव निवासी उत्तम कुमार और मीरगंज थाना क्षेत्र के धरनीहाता गांव निवासी अंशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...