गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाने के सोनहुला स्कूल के समीप गुरुवार को दो बाइक की हुई टक्कर में मामा-भांजा समेत तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

घटनाक्रम प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालपुर थाने के धर्मपुर गांव के मुंद्रीका राम का 25 वर्षीय बेटा अरविन्द कुमार अपने भांजा व उमेश राम के बेटे अंश कुमार को बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था।

बाइक की टक्कर वहीं दूसरी बाइक पर गोपालपुर थाने के शकीरा टोला गुलौरा गांव...