गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण Gopalganj News: दो नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम गोपालगंज। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम कराने की घोषणा की गयी है। इसके तहत कार्यक्रमों का निर्धारण भी कर दिया गया है। जिसके अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 2 नवंबर तक, निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को और दावा व आपत्ति दर्ज करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2027 तक निर्धारित है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निष्पादन 28 दिसंबर 2027 तक किया जाएगा। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। इन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षत...