गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के जादोपुर रोड स्थित अंकिता होटल में बुधवार को देह व्यापार की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई में पुलिस ने छह लड़कियों और आठ लड़कों को पकड़ा। सभी से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों की तलाशी लेने पर कई आपत्तिजनक सामान और कंडोम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि जादोपुर रोड स्थित उक्त होटल में लड़के-लड़कियों का आना-जाना हो रहा है। होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना के बाद पुलिस होटल पर नजर रख रही थी। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि होटल में कई जोड़े पहुंचे हैं। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, पीके राही, महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला...