गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: थावे। एक संवाददाता थावे थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कविलासपुर बाजार में छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कुल 11.6 लीटर देसी शराब बरामद की।थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कविलासपुर बाजार में कार्रवाई की। इस दौरान रीना देवी के पास से 35 बोतल बंटी-बबली देसी शराब बरामद की गई। जिसकी मात्रा सात लीटर बताई गई है। वहीं, मानकी देवी के पास से 23 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से कुल 11.6 लीटर देसी शराब जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में थावे थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों महिलाओं को शनिवार को ...