गोपालगंज, जुलाई 19 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सासामूसा-दाहा नदी पुल के समीप रविवार को तेज बारिश के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी कुमारी देवी, सुनैना देवी एवं राकेश राम शामिल हैं। सभी को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ------- बाइक दुर्घटना में युवक जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर लोहरपट्टी के समीप रविवार को एक बाइक दुर्घटना में सवार युवक सुखलाल महतो जख्मी हो गया। वह सवनही गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...