गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- गोपालगंज में दुर्गा पूजा का ट्रैफिक प्लान Gopalganj News: गोपालगंज।दुर्गा पूजा मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुगम यातायात के लिए गोपालगंज पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 20 अक्टूबर तक शहर में मार्ग परिवर्तन, वाहन प्रतिबंध और पार्किंग की व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक नौ प्रमुख मार्गों पर दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन नौ मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध हरखुआ से हॉस्पिटल चौक, कौशल्या सिंह चौक से आंबेडकर चौक, बंजारी मोड़ से पोस्ट ऑफिस चौक, जादोपुर मोड़ से मौनिया चौक, हजियापुर मोड़ से ब्लॉक मोड़, अरार चौक से घोष मोड़, गंगा नर्सरी से कौशल्या होटल रोड की ओर, ऑफिसर्स कॉ...