Gopalganj News: दुकानदार से 40 हजार छीन लेने के मामले का आरोपित गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के झीरवां गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दुकानदार को पीट कर 40 हजार रुपये छीन लेने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित झीरवां गांव का सुकर मियां है। घटना 17 नवंबर 2023 की है। बताया गया कि उक्त गांव के वशिष्ठ नारायण सिंह अरना बाजार स्थित अपनी किराना दुकान को बंद कर वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें मारपीट कर रुपए छीने गए थे। मामले में उन्होंने उक्त आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.