गोपालगंज, अगस्त 22 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत बीआरसी भवन परिसर में शनिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार झा तथा बृजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया गया। वहीं, सहायक उपकरण व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी आवेदन लिए गए। शिविर में कुल 70 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों की आवश्यक जांच व कागजातों की प्रक्रिया पूरी की। मौके पर अभिभावकों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। शिविर में संबंधि...