गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: विजयीपुर। स्थानीय विजयीपुर थाना क्षेत्र के किशनपुरा टोला बगववारी गांव में एक दिव्यांग महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। साथ ही गले से मंगलसूत्र व हाथ का कंगन छीन लिया गया। मामले में जख्मी मुन्नी राय ने अपनी ही बुआ के लड़के सत्यम राय, गुड्डी देवी सहित चार के विरुद्ध स्थानीय थाने में मारपीट एवं चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...