गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: ( रिपोर्ट - निराला ओझा ) पंचदेवरी। दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में प्रमाणिकरण सह सहायक उपकरण जांच शिविर आज से लगाए जाएंगे। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 19 अगस्त से 10 सितंबर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच और प्रमाणिकरण किया जाएगा। जिले के विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्रों में आयोजित होने वाले शिविर में बुनियाद केंद्र गोपालगंज के तकनीकी कर्मी एमटीवी वैन के साथ मौजूद रहेंगे। शिविर में दिव्यांग बच्चों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। सभी शिविरों का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्...