गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिधवा दुबौली गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर बाप-बेटे और बेटी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उमेश ठाकुर को पड़ोस के कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालपुर में मारपीट में छात्र जख्मी बीच बचाव करने के लिए उनका बेटा पवन कुमार और बेटी चांदनी कुमारी गई तो उनके ऊपर भी लाठी डंडे...