गोपालगंज, जुलाई 3 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के देवरिया गांव निवासी शिक्षक जवाहर सिंह के पुत्र आलोक कुमार चंदन का चयन बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने बताया कि आलोक कुमार चंदन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगन ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर दारोगा बनना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।...