गोपालगंज, अक्टूबर 21 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कोईसा खुर्द गांव में कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर एक दंपती को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में मुनवर भगत ने गांव के ही महेंद्र कुशवाहा, नागेंद्र कुशवाहा सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 19 अक्टूबर को वे अपनी पत्नी चंद्रावती देवी के साथ खेत में काम करने के बाद सुबह घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपितों ने उन्हें रोक लिया एवं गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...