गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के थावे रोड में शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज किया जा रहा था। जहां एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उचकागांव थाने के कपरपुरा गांव के मो. अली का 35 वर्षीय बेटा नेक मोहम्मद अपने गांव से बाइक पर सवार होकर थावे थाने के केशवपुर गांव स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकला था।

घटना का विवरण वह जैसे ही शहर के थावे रोड में पहुंचा कि थावे थाने के बेदू टोला गांव के अख्तर हुसैन का 18 व...