गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: थावे। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को थावे दुर्गा मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बेदुटोला गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबास प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पूर्व में भी शराब के नशे में हंगामा करने के मामले दर्ज हैं। यह चौथी बार है जब उसे इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...