Gopalganj News: थावे में पुलिस वाहन के धक्के से महिला गंभीर रूप से जख्मी, केस दर्ज
गोपालगंज, अगस्त 23 -- Gopalganj News: थावे, एक संवाददाता। लछवार दुर्गा मंदिर से पूजा कर परिवार के साथ घर लौट रही एक महिला थावे टोल टैक्स के समीप पुलिस वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है। मामले में जख्मी महिला थाना क्षेत्र के विदेशीटोला गांव निवासी नन्हकी देवी उर्फ जानकी देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा है कि अपने पति दशरथ मांझी और पोते के साथ लछवार दुर्गा मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। टोल टैक्स से करीब सौ गज उत्तर पहुंचने पर तेज गति और लापरवाही से आ रहे पुलिस वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.