Gopalganj News: थावे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: थावे, एक संवाददाता। थावे-मीरगंज एनएच-531 पर बुधवार को थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन सदासी राय टोला निवासी राजेंद्न सिंह का पुत्र नीरज सिंह है। मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार उक्त युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को तत्काल मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.