गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के थावे थाने के लक्षवार गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की ओर से तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी लोगों में नरेश पर्वत का 22 वर्षीय बेटा शुभम कुमार, पत्नी अंजू देवी व बेटी तन्नू कुमारी शामिल हैं। जख्मी लोगों ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर तीनों को जख्मी कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामल...