गोपालगंज, जुलाई 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। थावे के मुकेरी टोला स्थित आईटीएल आईटीआई के परिसर में लगे एक दिवसीय रोजगार मेले में 19 युवाओं का चयन किया गया। हालांकि रोजगार मेले में इलाके के बेरोजगार सौ से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना थी। लेकिन चयनकर्ता कंपनी चेन्नई की होने के चलते अत्याधिक युवकों ने बिना साक्षात्कार दिए ही वापस लौट गए। मेले में निजी क्षेत्र के तहत चेन्नई की कंपनी अपना स्टॉल लगाया। जिसमें 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर एवं हेल्पर के पद पर साक्षात्कार लिया। इन पदों पर साक्षात्कार देने के लिए 10वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नतक उर्तीण दो सौ से अधिक युवा अपने बायोडाटा के साथ साथ शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों के साथ नियोजन मेला पहुंचे थे। कंपनी के...