Gopalganj News: थावे के केशवपुर गांव में दो बाइक की टक्कर में इंटर के छात्र की हुई मौत, दो दोस्त जख्मी
गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- केशवपुर के पास दो बाइकों की टक्कर Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के थावे थाने के केशवपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर में एक इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक थावे थाने के ही केशवपुर गांव के शंभू शर्मा का बेटा अनूप शर्मा था। जख्मी दोस्तों में शहर के हजियापुर मोहल्ले के मुस्तफा अंसारी का बेटा फिरोज आलम व उसका दोस्त तौकीर आलम बताए गए हैं। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। जख्मी दोस्तों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.